Skip to main content

भारत द्वारा पूरे विश्व को जोङनेवाला दिया गया सुत्र - 'योग' को आज पुरा संसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप मे मना रहा है। विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, बिहार-झारखण्ड प्रान्त एवं  द्वारा 21 जून 2021 को ऑनलाइन Youtube के माध्यम सेअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया, जिसमें विवेकानन्द केन्द्र विद्यालय, अंडमान-निकोवार के शिक्षको ने भी भाग लिया। कुल 418 लोगो ने पंजीयन किया और उनमें से कुल 248 लोगो ऑनलाइन एवं 50 लोग प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम में की उपस्थित रहें। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ तीन ॐ कार प्रार्थना से की गई तत्पश्चात योगाभ्यास शिथलीकरण से शुरुआत करते हुये सूर्य नमस्कार, आसन, तथा प्राणायाम का बङे ही मनोहर तरीके से एक साथ सभी को अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता माननीय हनुमत राव, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष, विवेकानन्द केन्द्र, कन्याकुमारी उपस्थिति रही। "योग: एकात्म जीवन दर्शन" विषय पर उनका मागदर्शन मिला। उन्होंने बताया कि योग भारत की की धरोहर है। योग केवल योगभ्यास नही जीवन जीने की कला है। योग ऋषि महामुनि पतंजलि के अथक साधना का परिचायक और हमारी भारतीय सांस्कृति की अद्वितीय पहचान है। महज 30 से 45 मिनट के प्रतिदिन योग से हम अपनी मन, बुद्धि पर नियंत्रण कर सकते हैं। योग ,आत्मा को परमात्मा से जोङनेवाला का सबसे सरल साधन है। मन के द्वेषो और भय को दुर कर स्वयं को अमृत्व की ओर अग्रसित करने का सहज तंत्र है।
धन्यवाद ज्ञापन और शान्ति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, बिहार-झारखण्ड प्रान्त में क्रमशः चार नगरों में नित्य योग वर्ग चलता है उसमें जुड़ने के लिए आवाहन किया गया। 

पटना नगर 
समय :- प्रातः 6:00 से 7:00 
माध्यम :- गूगल मीट 
संपर्क सूत्र :- 90238 83678

गया नगर 
समय :- प्रातः 6:00 से 7:15
माध्यम :- गूगल मीट 
संपर्क सूत्र :- 94314 53573

भागलपुर नगर 
समय :- प्रातः 6:00 से 7:00 
माध्यम :- गूगल मीट 
संपर्क सूत्र :- 94730 15806

रांची नगर 
समय :- प्रातः 6:00 से 7:00 
माध्यम :- गूगल मीट 
संपर्क सूत्र :-70696 83236

किसी कारण बस अगर आप कार्य मे नही सम्मलित नही हो सके तो आप नीचे youtube link के माध्यम से देख सकते है।
Youtube Link :- https://youtu.be/RQ8ssdM3uw4

Get involved

 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shibir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Join in Nation Building
by becoming Doctor
@ Kendra Hospitals.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work