Skip to main content

"शिक्षा का आधार प्रेम हो और अपने विद्यार्थियों को राष्ट्र से प्रेम करने की शिक्षा प्रदान करना यह शिक्षक का सर्वोत्तम ज्ञान दान होगा" - यह विचार विवेकानन्द केंद्र जोधपुर द्वारा आयोजित "गुरुजन सम्मान समारोह" के मुख्य वक्ता स्वामी समानन्द गिरिजी, संवित गंगायन प्रन्यास कनखल हरिद्वार, ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने उनकी प्रिय शिष्या भगिनी निवेदिता को – ‘भारत से प्रेम करोयही शिक्षा दी। यह जानकारी विवेकानंद केंद्र के नगर प्रमुख और कार्यक्रम के संचालक डॉ अमित व्यास ने दी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ राम गोयल, कमला नगर अस्पताल, ने सम्मानित शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए शिक्षा को  वर्तमान व्यावसायिक स्वरूप से मुक्त कर परंपरागत सेवा भाव की ओर ले जाने का आवाहन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. महेंद्र शर्मा, प्राचार्य आयुर्वेद शिक्षा और शोध संस्थान जोधपुर और विशिष्ट अतिथि डॉ. दशरथ सोलंकी, वित्तीय सलाहकार एम बी एम विश्वविद्यालय, ने भी सम्मानित शिक्षकों को संबोधित किया। विवेकानंद केंद्र के विभाग संचालक चंद्रप्रकाश अरोरा भी मंचासीन थे। समारोह में जोधपुर के शिक्षण संस्थानों से चयनित 21 गुरुजनों को सम्मान पत्र एवं साहित्य भेंट कर उनके द्वारा की जा रही सार्थक समर्पित प्रेरक शिक्षा सेवा का संज्ञान लेते हुए गुरुजन सम्मानसे विभूषित किया गया। सम्मानित गुरुजन डॉ अविनाश बोहरा, डॉ दुर्गा सोनी, डॉ शोभा बोहरा, डॉ हरीश व्यास, आशा सिंह खींची, डिम्पल गुप्ता, डिम्पल पुरोहित, देवी बिजानी, नीलम कपूर, मानसी कपूर, रचना माथुर, शीतल भाटी, सुमन चौधरी, हेमलता पुरोहित, गिरिराज व्यास, रमेश शर्मा, रोहित अरोरा, रोहित शर्मा और विजय कल्ला। पंडित नवरतन अग्निहोत्री और गिरीश माथुर को उनके अतिविशिष्ट सेवा हेतु विशेष सम्मानित किया गया। विवेकानंद केंद्र का परिचय जीवनव्रती दीपक खैरे और धन्यवाद ज्ञापन विभाग प्रमुख प्रेम रतन  सोतवाल ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में केंद्र कार्यकर्ता महेश बोहरा, श्याम  मालवीय, पंकज व्यास, गजेश भूतड़ा , विनित कपूर, जुगल किशोर अग्रवाल, प्रदीप माथुर, गौरव शर्मा, मेहुल अरोरा, रवि गुप्ता, राज भूतड़ा, प्रिया अग्रवाल, अमिता बोहरा, आयुषी भूतड़ा, अनमोल शर्मा, भगवान पँवार, मनीष, भरत, मनीष चौहान,केशव, गणेश, लिछाराम,कामिनी अरोड़ा, आकांक्षा कल्ला, दिव्याशा लिम्बा, अनुराधा दीदी, प्रकाश भाटी,अंबालालजी, ललित का विशेष सहयोग रहा।

Get involved

 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shibir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Join in Nation Building
by becoming Doctor
@ Kendra Hospitals.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work