शिमला — स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में वर्ष भर विवेकानंद जयंती सार्ध शती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो 25 दिसंबर से 12 जनवरी, 2014 तक चलेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए बालकृष्णन ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।