Skip to main content
C20 - Chaupal Program C20 - Chaupal Program

G20 देशों कि अध्यक्षता के क्रम में गठित C20 सिविल सोसाइटी के मुद्दों को पॉलिसी में शामिल करने के लिए गठित समूह है | C20 स्टीयरिंग समिति के सदस्य विवेकानन्द केन्द्र द्वारा जबलपुर नगर में कार्यरत NGO के बीच “वसुधैव कुटुम्बकम” विषय पर “C20 चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम में विवेकानन्द केन्द्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हनुमंत राव* ने “वसुधैव कुटुम्बकम” विषय पर भारतीय चिंतन एवं प्रत्यक्ष हो रहे कार्यों का वर्णन किया | मुख्यअतिथि श्री जगत बहादुर “अन्नू” महापौर जबलपुर नें G20 देशों कि बैठक जबलपुर में होने को संस्कारधानी के लिए उपलब्धि बताया | उन्होंने बताया की विवेकानन्द केंद्र राष्ट्र को समर्पीत संगठन है जो व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में बढ़ते हुए आज वैश्विक मंच G20 तक पहुच गया है | सिविल सोसाइटी का प्रतिनिधित्व करने और नीति बनाने में केंद्र की प्रमुख भूमिका है | 

पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, जनजाति क्षेत्र विकास जैसे क्षेत्रों में कार्यरत संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए | संगठनों के प्रतिनिधियों ने वसुधैव कुटुम्बकम विषय पर दिए गए कांसेप्ट नोट के अनुसार अपने विचार एवं उनके संगठन द्वारा वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से किये जा रहे कार्यों को रखा | विवेकानन्द केन्द्र जबलपुर के विभाग प्रमुख मोहन चक्रवैश्य ने कार्यक्रम का संयोजन किया | कार्यक्रम में जबलपुर शहर के 20 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए |

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho